लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी KCR की पार्टी, आज नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे CM के बेटे केटीआर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2022 10:35 IST

के टी रामाराव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीआरएस पार्टी के अध्यक्ष केसीआर ने भारत के राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा जी की उम्मीदवारी को समर्थन देने का फैसला किया है। अपने सांसदों के साथ मैं आज नामांकन में टीआरएस का प्रतिनिधित्व करूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।के टी रामाराव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हैदराबाद: राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसी क्रम में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के टी रामाराव ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वो यशवंत सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यही नहीं, उन्होंने ट्वीट कर ये भी बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सिन्हा को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

के टी रामाराव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "टीआरएस पार्टी के अध्यक्ष केसीआर ने भारत के राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा जी की उम्मीदवारी को समर्थन देने का फैसला किया है। अपने सांसदों के साथ मैं आज नामांकन में टीआरएस का प्रतिनिधित्व करूंगा।" बता दें कि केसीआर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के वास्ते विपक्षी दलों की बैठक में भाग नहीं लिया था, लेकिन तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी ने सिन्हा की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। मालूम हो, जहां विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है. बताते चलें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतगणना 21 जुलाई को होगी। वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। 

टॅग्स :यशवंत सिन्हातेलंगानाके चंद्रशेखर रावKT Rama Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?