लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने आजादी के जश्न वाले पोस्टर में नेहरू की तस्वीर न होने पर आईसीएचआर की निंदा की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:45 IST

Open in App

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जारी पहले डिजिटल पोस्टर में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर न लगाने पर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) की रविवार को निंदा की और कहा कि इस पर दी गई सफाई हास्यास्पद है। उन्होंने आईसीएचआर के सदस्य सचिव पर घृणा एवं पूर्वाग्रह के आगे झुकने का आरोप लगाया और उनसे पूछा कि क्या वह मोटर कार के जन्म का जश्न मनाते हुए हेनरी फोर्ड को छोड़ देंगे या विमानन के जन्म का जश्न मनाते हुए राइट बंधुओं को भूल जाएंगे। मोटर कार का आविष्कार सबसे पहले फोर्ड ने किया था और राइट बंधुओं को दुनिया के पहले विमान के निर्माण और उड़ान का श्रेय दिया गया था। उन्होंने ट्वीट किया, “75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए पहले डिजिटल पोस्टर में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर न लगाने का आईसीएचआर सदस्य सचिव का स्पष्टीकरण हास्यास्पद है।” उन्होंने यह भी कहा, “घृणा एवं पूर्वाग्रह के आगे झुकने के बाद, बेहतर यह रहेगा कि सदस्य सचिव अपना मुंह बंद ही रखें।” चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, “अगर वह मोटर कार के आविष्कार का जश्न मना रहे होते, तो क्या वह हेनरी फोर्ड को हटा देते? अगर वह विमानन के जन्म का जश्न मना रहे होते, तो क्या वह राइट बंधुओं को छोड़ देते? अगर वह भारतीय विज्ञान का उत्सव मना रहे होते तो क्या वह सीवी रमन को हटा देते?” आईसीएचआर द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के पोस्टर में नेहरू की तस्वीर न लगाने पर विवाद शुरू हो गया है, जिसके लिए विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है और इसे "तुच्छ एवं भद्दा" करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल