लाइव न्यूज़ :

आंधी-पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठी थीं, तभी आसमान से गिरी बिजली ने ले ली दो महिलाओं की जान

By भाषा | Updated: July 2, 2019 14:05 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के तमनार थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जलावन की लकड़ी लेने गई दो मजदूर ग्रामीण महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

तमनार थाना के थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि तिलईपारा गांव की महिलाएं पास के पालीघाट गांव के जंगल से जलाउ लकड़ी काट कर घर लौट रहीं थी। इस दौरान आंधी और तेज बारिश से बचने वह नीम के पेड़ के नीचे रुक गई। जब महिलाएं पेड़ के नीचे थी तब बिजली गिरी और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बैस ने बताया कि मृत महिलाओं की पहचान उत्तरा गुप्ता (45 वर्ष) और सावित्री गुप्ता (47 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया है। तमनार पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब