लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : नक्सलवाद प्रभावित दंतेवाड़ा से दो नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:24 IST

Open in App

राज्य के नक्सलवाद से प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षा बलों ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली दाक्कापार क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पश्चिम बस्तर सप्लाई टीम के सदस्य पांडू उर्फ मंगू माड़वी (23) और पश्चिम बस्तर मोबाईल इंटेलिजेंस टीम के सदस्य हुर्रा उर्फ कोरमा सोडी को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को किरंदुल थाना क्षेत्र में नक्सली ​गतिविधि की सूचना मिलने के बाद डीआरजी और जिला बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल की टीम जब हिरोली दक्कापार क्षेत्र पहुंची तो दो संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगे। बाद में घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को नक्सलियों की तलाशी में उनके पास से पांच किलोग्राम और तीन किलोग्राम के दो टिफिन बम, बिजली का तार और अन्य सामान मिला है। उन्होंने बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क में बम लगाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर ग्रामीणों की हत्या, सड़कों को ​नुकसान पहुंचाने तथा बम विस्फोट कर पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल