लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः कांकेर जिले में नक्सलियों ने की सुरक्षाबलों पर फायरिंग, BSF के दो जवान शहीद और एक घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2018 09:25 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नक्सलियों ने रविवार सुबह परतापुर में करीब 3 बजकर 45 मिनट पर बीएसएफ की एक टुकड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो बीएसएफ के जवान शहीद हो गए हैं।

Open in App

रायपुर, 15 जुलाईः छत्तीसगढ़ में बीती रात नक्सलियों ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे दो जवान शहीद हो गए हैं। वही, एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग सूबे के कांकेर जिले में पारतापुर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नक्सलियों ने रविवार सुबह परतापुर में करीब 3 बजकर 45 मिनट पर बीएसएफ की एक टुकड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो बीएसएफ के जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान को गंभीर चोटें लगी हैं। इधर, शहीद जवानों को बीएसएफ बटालियन 114 बीएन मुख्यालय पखानजोर लाया गया है।आपको बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने जवानों के निशाना बनाया है। इससे पहले 26 जून को झारखंड के लातेहार जिले के बू्ढ़ा पहाड़ पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बीएसएफ के सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि चार जवान घायल हो गए थे। वहीं, बूढ़ा पहाड़ पर सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट कर पुलिस वाहन को उड़ा दिया था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बू्ढ़ा पहाड़ के इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुजरूम में करीब 30 की संख्या में माओवादियों का दस्ता मौजूद है। इसी सूचना के बाद पुलिस नक्सलियों की तलाश में निकली थी। करमडीह पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर 100 की संख्या में मौजूद नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया था। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की था। इसके बाद नक्सली पीछे हट गए थे। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलसीमा सुरक्षा बलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील