लाइव न्यूज़ :

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन के घर फिर से पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, लटका मिला ताला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 16:18 IST

राहुल गांधी के बारे में फेक न्यूज फैलाने को आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार को रोहित रंजन के घर पहुंची थी। हालांकि यूपी पुलिस बीच में आ गई और रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को भी छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम रोहित रंजन के घर पहुंच गई थी। हालांकि उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित रंजन पर है फेक न्यूज फैलाने का आरोपछत्तीसगढ़ पुलिस बुधवार को दूसरी बार रोहित रंजन के घर पहुंची।रोहित की गिरफ्तारी को लेकर भिड़ चुकी हैं यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस

राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन के घर बुधवार को दोबारा दबिश दी। रोहित रंजन के घर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि घर पर ताला लटका मिला।

इससे पहले मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने रोहित रंजन को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस अदालत से वारंट लेकर रोहित के घर पहुंची थी।

 इस पूरे मामले ने तब राजनीतिक रंग ले लिया जब गाजियाबाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को रोक दिया। इसके कुछ देर बाद नोएडा पुलिस भी पहुंच गई और रोहित रंजन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में रोहित रंजन को जमानत भी मिल गई थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को लीड कर रहे रायपुर के डीएसपी उदयन बेहर ने कहा कि हम सुबह 9 बजे रोहित रंजन के घर पहुंचे लेकिन घर बंद था. रायपुर डीएसपी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम अपनी जांच के बारे में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिए ज़ी न्यूज़ के कार्यालय भी जाएगी।

ये है पूरा मामला

दरअसल पिछले हफ्ते राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल के दफ्तर पर हमला किया गया था। इस हमले को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि जिन भी बच्चों ने ये हमला किया है वो भी हमारे ही हैं। मेरे मन में इन बच्चों के लिए कोई द्वेष नहीं है। राहुल गांधी ने अपने बयान में दफ्तर पर हमला करने वालों को माफ करने की बात कही थी।

राहुल के इस बयान को जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन ने अपने टीवी कार्यक्रम में उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या करने वालों से सहानुभुति जताने के संदर्भ में पेश किया। इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी दिखी और छत्तीसगढ़ में रोहित रंजन के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का मामला दर्ज किया गया। हालांकि रोहित रंजन ने टीवी पर ही इस घटना को मानवीय भूल बताते हुए माफी भी मांगी थी।

टॅग्स :राहुल गांधीक्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम