लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: शिविर में लौट रहे जवानों के साथ हादसा, प्रेशर बम फटने से एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 27, 2018 11:22 IST

अधिकारियों ने बताया कि देर रात जब डीआरजी का दल अपने शिविर में लौट रहा था तब जवान सुक्का का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सुक्का गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से पुलिस जवान घायल हो गया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दूरभाष पर पीटीआई-भाषा को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांगापारा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का सहायक आरक्षक माडवी सुक्का 25 वर्ष घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से ऑपरेशन प्रहार चार चलाया गया है। पुलिस दल में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। सोमवार को पुलिस दल को इस अभियान में सफलता मिली और नौ नक्सलियों को मार गिराया गया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात जब डीआरजी का दल अपने शिविर में लौट रहा था तब जवान सुक्का का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सुक्का गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को चिंतागुफा के फील्ड अस्पताल में लाया गया तथा बाद में उसे रायपुर भेजा गया। सुक्का को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माओवादियों ने किया था चुनाव का विरोध

छ्त्तीसगढ़ की 90 विधान सभा सीटों के लिए 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुए। माओवादियों ने चुनाव के विरोध की अपील की थी। नक्सलों के विरोध के बावजूद छ्त्तीसगढ़ में मतदान सुचारू रूप से संपन्न हुए।

हालाँकि चुनाव के दौरान नक्सल हमलों की वारदात हुई। नक्सलवादियों ने दूरदर्शन के कैमरामैन की ऐसे ही एक हमले में हत्या करी दी थी। बाद में माओवादियों की तरफ जारी सफाई में कहा गया कि उनका इरादा कैमरामैन की हत्या करना नहीं था।

छ्त्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार है। वहीं विपक्षी कांग्रेस सत्ता में आने की मुख्य दावेदार है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच अजित जोगी और मायावती के गठबंधन से मामला त्रिकोणीय हो चुका है।

 

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप