लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh-Odisha Border: सीआरपीएफ पर बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 7 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2022 19:21 IST

Chhattisgarh-Odisha Border: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए और 7 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देनुआपाड़ा के बोडेन प्रखंड के पाटाधारा रिजर्व फॉरेस्ट में मंगलवार को नक्सलियों ने हमला किया।सीआरपीएफ के सात अन्य जवान भी घायल हो गए।सुरक्षाकर्मी एक शिविर से दूसरे शिविर में जा रहे थे।

Chhattisgarh-Odisha Border:  ओडिशा के नुआपड़ा जिले में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नुआपड़ा में मंगलवार शाम 19वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला किया गया।

नुआपाड़ा के बोडेन प्रखंड के पाटाधारा रिजर्व फॉरेस्ट में मंगलवार को नक्सलियों ने हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के सात अन्य जवान भी घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षाकर्मी एक शिविर से दूसरे शिविर में जा रहे थे, तभी सशस्त्र उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

शहीदों में सीआरपीएफ का एक जवान और दो सहायक उप-निरीक्षक स्तर के कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि नक्सलियों ने उस समय सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाया, जब वे सड़क खोलने के कार्य में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले के लिए ग्रेनेड लांचर का उपयोग किया।

टॅग्स :सीआरपीएफनक्सल हमलाओड़िसाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह