लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः रायपुर, कोरबा और बलरामपुर समेत अन्य जिलों में पांच मई तक लॉकडाउन, सभी सीमाएं पूरी तरह सील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2021 09:59 IST

शासकीय उचित मूल्य की दुकानें भी निर्धारित अवधि के लिए खुलेंगी। लॉकडाउन की अवधि में फल, सब्जी, अंडा, मछली और किराना का सामान सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक घरों को पहुंचाया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान स्थानीय ऑनलाइन दुकानों और ई कॉमर्स सेवाओं को सामान घर पहुंचाने की अनुमति दी गई है। व्यवस्था में शामिल सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 की जांच करवाना होगा।45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण करवाना होगा।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर समेत अन्य जिलों में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।

 

 

राज्य के कोरबा और बलरामपुर जिले में भी पांच मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रायपुर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए छह मई की सुबह छह बजे तक जिले में निषिद्ध जोन घोषित किया है। इस दौरान रायपुर जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी।

रायपुर जिले में इस महीने की नौ तारीख से लॉकडाउन जारी है। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान अस्पताल, दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, शासकीय उचित मूल्य की दुकानें भी निर्धारित अवधि के लिए खुलेंगी। लॉकडाउन की अवधि में फल, सब्जी, अंडा, मछली और किराना का सामान सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक घरों को पहुंचाया जा सकेगा।

आदेश के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान स्थानीय ऑनलाइन दुकानों और ई कॉमर्स सेवाओं को सामान घर पहुंचाने की अनुमति दी गई है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि इस व्यवस्था में शामिल सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 की जांच करवाना होगा तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण करवाना होगा।

आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानें, रेस्त्रां, धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, केंद्रीय और निजी कार्यालय बंद रहेंगे लेकिन अत्यावश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है। वहीं, बैंकों को कम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक 6,22,965 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 4,92,593 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा राज्य में 1,23,479 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 6893 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील