लाइव न्यूज़ :

International Women's Day: कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत, दूसरी बेटी के जन्म पर इस राज्य में महिलाओं को दिए जाएंगे पांच हजार रुपये

By भाषा | Updated: March 8, 2022 07:57 IST

International women's Day 2022: छत्तीसगढ़ की सरकार ने इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत की है। इसके तहत परिवार में दूसरी लड़की के जन्म पर महिला को पांच हजार रुपये की सहायता देने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत की।इस योजना के तहत परिवार में दूसरी पुत्री के जन्म पर महिलाओं को पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को योजना की शुरुआत करते हुए पांच महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women's Day 2022) के मौके पर कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिलाओं को पांच हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व के लिए पांच हितग्राहियों को पांच-पांच हजार रुपए का चेक प्रदान कर कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत की।

इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त पांच हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। योजना से बच्चियों के पालन-पोषण में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर राज्य की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में हमेशा महिलाओं का ऊंचा स्थान रहा है।

स्व-सहायता समूहों का 13 करोड़ रुपये का ऋण माफ

महिला उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बघेल ने कहा कि आज महिलाएं गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न सामग्रियां तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों की तरह अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं गोबर से पेंट, बिजली भी तैयार करेंगी और बिजली उत्पादन के साथ बिजली बेचने का काम कर महिलाएं पैसे भी कमाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीजा-पोरा के अवसर पर स्व-सहायता समूहों का 13 करोड़ रुपये का ऋण भी माफ कर दिया है और महिलाकोष से उनकी लोन लेने की सीमा दोगुनी कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में आंगनबाड़ी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने वाले स्व-सहायता समूहों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर और नवा बिहान योजना के तहत महिला संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर