लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : बजट तैयार करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाये राज्य सरकार

By भाषा | Updated: September 12, 2018 23:38 IST

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने टिपण्णी की है कि छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग को बजट तैयार करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाना चाहिए

Open in App

रायपुर, 12 सितंबर: भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने टिपण्णी की है कि छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग को बजट तैयार करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाना चाहिए जिससे बजट अनुमान और वास्तविकता के बीच का फासला कम हो।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विशेष सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 31 मार्च 2017 को समाप्त वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक से प्राप्त राज्य के वित्त पर प्रतिवेदन को विधानसभा के पटल पर रखा।

छत्तीसगढ़ के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) बिजय कुमार मोहंती ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतिवेदन में कहा गया है कि राज्य सरकार के वित्त विभाग को बजट तैयार करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाना चाहिए जिससे बजट अनुमान और वास्तविकता के मध्य लगातार अंतर कम हो।

प्रतिवेदन में अनुशंसा कि गई है कि राज्य सरकार को क्षेत्रीय इकाइयों से प्राप्त वास्तविक आवश्यकता के अनुसार बजट तैयार करना चाहिए और अनुमानों का सही उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

मोहंती ने बताया कि प्रतिवेदन में अनुशंसा कि गई है कि वित्त विभाग को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के समय व्यय के अतिवेग को नियंत्रित करना चाहिए। वर्ष 2016-17 के दौरान 80,202.32 करोड़ रुपय के कुल बजटीय प्रावधानों के समक्ष 19,743.88 करोड़ रूपए खर्च नहीं किये जा सके, इस तरह कुल 24.62 प्रतिशत की बचत हुई थी। बजट में किए गए आवंटन के बावजूद राज्य सरकार लगभग 20,000 करोड़ रुपये खर्च करने में नाकाम रही।

मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजटीय आवंटन का लगभग 25 प्रतिशत खर्च नहीं किया था। लेकिन अनुपूरक बजट के माध्यम से बार-बार अतिरिक्त बजटीय आवंटन लेना अच्छा वित्तीय प्रबंधन नहीं कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वास्तविक जरूरत के अनुसार अनुपूरक बजट तैयार करना चाहिए, जिससे अनुपूरक प्रावधान अधिक यथार्थवादी हों। बजट अनुमान और व्यय में दो-चार प्रतिशत की भिन्नता समझा जा सकता है लेकिन 25 प्रतिशत की भिन्नताओं को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

टॅग्स :रमन सिंहछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं