लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाडा़ में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:44 IST

Open in App

रायपुर, चार फरवरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनमें से दो सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों में शामिल थे और उनके सिर पर भारी ईनाम था।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि एक महिला सहित सभी नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे 'खोखली नक्सली विचारधारा' से निराश हैं और पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वरातु' ने उन्हें हथियार डालने के लिए प्रेरित किया।

पल्लव ने कहा कि जून 2020 में लोन वरातु (अपने घर लौटते हैं) अभियान के बाद से अब तक जिले में 293 लोग नक्सलवाद छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी का 'कमांडर' गंगू उर्फ लखन कुहदम(38), शामिल था, जो दंतेवाड़ा और पड़ोसी बीजापुर जिले में कम से 21 मामलों में वांछित था।

उन्होंने कहा कि कुहदम पिछले साल बीजापुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन नागरिकों की हत्या और 2008 में ताड़केल मुठभेड़ में कथित तौर पर शामिल था जहां छह पुलिसकर्मी और कई उग्रवादी मारे गए थे।

आत्मसमर्पण करने वाली एक अन्य नक्सली लक्ष्मी उर्फ सन्नी ओम (38) इसी भैरमगढ़ एरिया कमेटी यूनिट में कमांडर थी और बीजापुर के जांगला इलाके में 2004 में बारूदी सुरंग विस्फोट सहित हिंसा की कम से कम नौ घटनाओं में कथित रूप से शामिल थी।

इस धमाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान मारे गए थे।

पल्लव ने बताया कि दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का पुरस्कार था।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य तीन हेमला बांडी (28), कोसा मदकम (23) और मादवि हिडमा (18) संगठन के कैडर थे।

एसपी ने कहा कि उनमें से प्रत्येक को 10,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई और सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार और अधिक सहायता प्रदान की जाएगी।

'लोन वरातु' अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने कम से कम 1,600 नक्सलियों के मूल गांवों में पोस्टर और बैनर लगाए हैं, जिनमें से ज्यादातर के सिर पर नकद पुरस्कार है, और उनसे मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो