लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सीएम चुनने में हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा, भूपेश बघेल ने दे दी थी इस्तीफे की धमकी

By स्वाति सिंह | Updated: December 18, 2018 13:04 IST

छत्तीसगढ़ की वहां सोमवार शाम तक खूब हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जिसके बाद सोमवार शाम भूपेश बघेल का नाम सीएम पद के लिए घोषित हुआ।

Open in App

पांचों राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद तीन राज्यों में कांग्रेस मी वापसी हुई है। 11 दिसंबर को चुनावी नतीजों से यह साफ़ हो गया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन इसके बाद तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नाम को लेकर खूब माथापच्ची हुई। मध्य प्रदेश जहां एक तरफ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के बीच चुनाव करना था तो वहीं, राजस्थान में सचिन पायलेट और अशोक गहलोत के नाम को लेकर काफी घमासान हुआ। जिसके बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्थान में अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगी। 

वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की वहां सोमवार शाम तक खूब हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जिसके बाद सोमवार शाम भूपेश बघेल का नाम सीएम पद के लिए घोषित हुआ।  बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ में पहले ओबीसी नेता ताम्रध्वज साहू के नाम पर सहमती बना ली थी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। 

इंडियन एप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि 15 दिसंबर को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मिठाइयों के डब्बे आचुके थे। लेकिन भूपेश बघेल, टीएस सिंह और चरण दास महंत इसके लिए तैयार नहीं थे। इनका मानना था कि पार्टी को जीतने में साहू की भूमिका बेहद कम रही है। रिपोर्ट की मानें तो बघेल ने इस्तीफे की धमकी भी दे दी थी।

जिसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई यह बघेल खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार बता रहे थे, वहीं सिंहदेव खुद को केवल ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। जिसके जब दोनों एक दूसरे के नाम को लेकर राजी नहीं हुए तो पार्टी ने साहू नाम चुना। जिसके बाद पार्टी ने यह तय किया कि बघेल और सिंहदेव को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बना देंगे।

इस मुद्दे पर काफी बहस हुई सूत्रों ने बताया कि बघेल ने यह धमकी भी दी कि अगर उन्होंने शपथ नहीं लिया तो वह इस्तीफा दे देंगे। हालांकि ना साहू मुख्यमंत्री बने और सिंहदेव के पास भी ज्यादा सहमति नहीं थी। जिसके बाद आखिरकार भूपेश के नाम की घोषणा हुई।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावभूपेश बघेलछत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो