लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उठाया 'अग्निपथ' पर सवाल, बोले- 'मोदी सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 19, 2022 14:21 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'अग्निपथ' योजना की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस योजना के जरिये से न केवल देश के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है, बल्कि यह तो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा के साथ बड़ा समझौता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'अग्निपथ' की मुखर आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मंशा ठीक नहीं हैमोदी सरकार इस योजना के जरिये से केवल देश के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है'अग्निपथ' की अल्पकालिक सेवा से रिटायर होने के बाद बेरोजगार युवा अपराध की ओर मुड़ सकते हैं

रायपुर: 'अग्निपथ' विवाद में फंसे केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस पार्टी के आक्रामक तेवर को सही ठहराते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाला बताया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरह रक्षा मंत्रालय के द्वारा सेना के तीनों अंगों में शुरू किये जा रहे नए भर्ती अभियान 'अग्निपथ' की मुखर आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मंशा ठीक नहीं है।

सीएम बघेल ने कहा कि मोदी सरकार इस योजना के जरिये से न केवल देश के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है, बल्कि यह तो देश की सुरक्षा के साथ भी बड़ा समझौता है।

उन्होंने कहा, “आखिर सरकार को यह आसान बात क्यों नहीं समझ में आ रही है कि चार साल बाद हथियारों का प्रशिक्षण लेकर जब 23-24 साल के युवा सिविल सोसाइटी में वापस आएंगे और उनके पास कोई रोजगार नहीं होगा तो वह आखिर क्या करेंगे। अगर उन्हें रोजगार नहीं मिला तो वह किसी आपराधिक गिरोह का हिस्सा बनकर इसी समाज के लिए घातक हो सकते हैं।"

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "सरकार का यह फैसला समझ से परे है कि सेना में सैनिकों की नियमित पूर्णकालिक भर्ती की जगह नई अल्पकालीन आखिर किय लिये की जा रही है। इस तरह का फैसला फौरन वापस लिया जाना चाहिए''

मुख्यमंत्री ने कहा देश के युवा पूरी क्षमता के साथ राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेकर सशस्त्र बलों में शामिल होते हैं लेकिन अगर उनकी भर्तियां अल्पकालिक होंगी तो उनके जज्बे में कमी आ सकती है, उनमें वो प्रतिबद्धता नहीं रहेगी जैसा कि पूर्णकालिक सैनिकों में होती है।

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने भाजपा शासित राज्यों की भी आलोचना, जो अपने यहां की पुलिस सेवाओं में 'अग्निवर' को वरीयता देने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सेना और पुलिस दो अलग-अलग उद्देश्य वाले पेशे हैं। एक सेना का आदमी केवल दो चीजें जानता है- दोस्त और दुश्मन लेकिन पुलिस आमतौर पर समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होती है ऐसे में दोनों के दृष्टिकोण एक जैसे नहीं हो सकते हैं।”

हालांकि छत्तीसगढ़ में विपक्षी भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा नेताओं का कहना है बघेल की टिप्पणी केंद्र प्रति हताशा और निराशा को दर्शा रहा है।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साई ने कहा, "मुख्यमंत्री महोदय को यह बात समझनी होगी कि 'अग्निवीर' सेना में शामिल हो रहे हैं न कि कांग्रेस पार्टी में"। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़मोदी सरकारRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?