लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा, पोते को गोद में लिए तस्वीर की साझा, कुमार विश्वास ने दी बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 14:03 IST

मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य की पत्नी ख्याति को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद भिलाई के शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सुबह 9.42 बजे के करीब उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी।दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से विदाई के लिए रवाना हो गए।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उन्हें पोता हुआ है। भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्विटर पर अपने पोते को गोद में लिए तस्वीर साझा की है। नए साल में इस नन्हें तोहफे को पाकर बघेल काफी गदगद दिखे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैं दादा बन गया। पोता हुआ है।

ट्विटर पर बघेल ने अस्पताल से दो पोस्ट किए हैं। एक में वह अपनी पत्नी के साथ पोते को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल भी पत्नी के साथ पोते से मिलने अस्पताल में पहुंचे। उसे देखते ही सीएम बोले- क्या हाल-चाल है हीरो। इस खुशखबरी को साझा करने के बाद उनको बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका।

अस्पताल ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। ख्याति को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद भिलाई के शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सुबह 9.42 बजे के करीब उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विदाई के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पोते को गोद में लिया। कवि कुमार विश्वास ने बघेल को दादा बनने पर बधाई दी। लिखा, अशेष शुभकामनाएँ।

 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया