लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक गोडसे के नाम के आगे 'जी' लगाकर आये विवादों में, पूछने पर दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2019 11:40 IST

पत्रकारों ने जब 'जी' लगाने पर बीजेपी विधायक से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'देखिये मृतक आत्मा है, मृतक आत्मा के प्रति सम्मान झलकाना, सम्मान से उसका नाम लेना हमारा संस्कार है। चाहे वह दुश्मन भी क्यों न हो।'

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने नाथूराम गोडसे के नाम के आगे लगाया 'जी'छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोडसे और सावरकर के बयान पर चंद्राकर ने जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता अजय चंद्राकर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम के आगे 'जी' लगाने के बाद विवादों में आ गये हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि मृत व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का ये उनका तरीका है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोडसे पर बयान पर नाराजगी जताते हुए चंद्राकर ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि 'गोडसे जी' की निंदा की जानी चाहिए और उसके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये जाने चाहिए। अगर वह गोडसे की विचारधारा जानना चाहते हैं तो पहले उन्हें यह साफ कर देना चाहिए कि ये सत्र महात्मा गांधी जी के लिए है या गोडसे जी?'

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक चंद्राकर ने ये भी कहा कि बघेल अगर चाहें तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए और बढ़ा सकते हैं ताकि गोडसे पर चर्चा हो सके। चंद्राकर से जब गोडसे के नाम के आगे 'जी' लगाने के बारे में पूछा गया तो बीजेपी विधायक ने कहा, 'देखिये मृतक आत्मा है, मृतक आत्मा के प्रति सम्मान झलकाना, सम्मान से उसका नाम लेना हमारा संस्कार है। चाहे वह दुश्मन भी क्यों न हो।'    

इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि वे बीजेपी और आरएसएस के महात्मा गांधी को सम्मान देने की बात तभी मानेंगे जब वे 'गोडसे मुर्दाबाद' कहना शुरू कर देंगे। बघेल ने कहा कि गोडसे दरअसल वीर सावरकर के चेले थे और गांधी की हत्या में एक भूमिका सावरकर की भी रही। बघेल ने मीडिया से कहा, 'गोडसे असल में सावरकर का चेला था। यह ऐतिहासिक तथ्य है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। सावरकर भी गांधी की हत्या की योजना के एक भाग थे और इससे कोई इनकार नहीं करेगा।'

टॅग्स :नाथूराम गोडसेमहात्मा गाँधीछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन