लाइव न्यूज़ :

1 अक्टूबर से इन तीन बैंक के चेक बुक हो जाएंगे बंद, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2021 15:47 IST

पीएनबी और इंडियन बैंक दोनों ने अपने ग्राहकों को नई चेक बुक प्राप्त करने के लिए सूचित किया है। बैंकों के मर्जर के कारण ये बदलाव हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के बंद होंगे चेकइन बैंकों का विलय दूसरे बैंकों में हो चुका है, इसलिए बदल रही है व्यवस्था।पुराने चेकबुक बदलने के लिए ग्राहकों को निकटतम ब्रांच जाना होगा या ऑनलाइन अप्लाई करें।

नई दिल्ली: अगले महीने 1 अक्टूबर से तीन बैंकों के चेक बुक और MICR कोड अमान्य घोषित हो जाएंगे। ऐसे में खाताधारकों को अपनी चेक बुक बदलवानी या उसे अपडेट करनी होगी। ये बैंक हैं- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank). दरअसल अब ये तीनों एक ही बैंक का हिस्सा बन गए हैं, इसलिए चेकबुक को लेकर ये बदलाव हो रहे हैं।

इलाहाबाद बैंक का जहां 1 अप्रैल, 2020 को इंडियन बैंक में विलय हो गया था। वहीं, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 1 अप्रैल, 2019 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मिला दिया गया।

पीएनबी और इंडियन बैंक दोनों ने अपने ग्राहकों को नई चेक बुक प्राप्त करने के लिए सूचित किया है। इंडियन बैंक पिछले दिनों एक ट्वीट कर बताया था पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक के MICR कोड और चेकबुक केवल 30 सितंबर 2021 तक ही मान्य रहेंगे। ग्राहकों को कहा गया था वे 1 अक्टूबर से पहले नया चेक ले लें।

पीएनबी ने भी इस महीने की शुरुआत में ट्वीट कर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के खाताधारकों को अपनी पुरानी चेक बुक जल्द से जल्द बदलने को कहा था।

कैसे बदलें अपना पुराना चेक बुक

पुराने चेकबुक बदलने के लिए ग्राहकों को निकटतम ब्रांच जाना होगा। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से भी नए चेक बुक के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि चार अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को भी अन्य बैंकों में मिला दिया गया था। योजना के तहत, सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक में और आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मिला दिया गया था।

इसके बाद पीएनबी भारत का दूसरा सबसे बडा बैंक बन गया है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा है।

टॅग्स :BankAllahabad BankSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ