लाइव न्यूज़ :

डीएसई पर चुनाव आयोग के निष्कर्ष को लेकर चेन्नितला ने हैरत जताई

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:08 IST

Open in App

हरिपाद (केरल), 31 मार्च वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला ने बुधवार को चुनाव आयोग के इस निष्कर्ष पर आश्चर्य जताया कि केरल में मतदाता सूचियों में एक ही मतदाता की एक से अधिक प्रविष्टियों के मामले (डीएसई) बस 38,586 ही हैं।

उनकी इस प्रतिक्रिया से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने केरल उच्च न्यायालय को बताया था कि उसके सघन विश्लेषण से मतदाता सूचियों में 3,16,671 प्रविष्टियों में से केवल 38,586 डीएसई की पहचान हुई।

चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों से मिले आंकड़ों के विश्लेषण के बाद उसे 38,586 डीएसई मिले।

चेन्नितला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव आयोग ने अदालत में कहा कि केवल 38,586 डीएसई ही हैं। यह बड़ी चौंकाने वाली बात है । फर्जी मतदाता राज्यभर में मतदाता सूचियों में जोड़े गये हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 140 निर्वाचन क्षेत्रों में मैंने फर्जी मतदाताओं के बारे में 4,34,000 शिकायतें दर्ज करायीं हैं। मैं उस पर अडिग हूं। ’’

उन्होंने कहा कि बहुप्रविष्टियों का विषय कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि यह चुनाव प्रक्रिया का गला घोंटने जैसा है।

उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के नाम विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अलग अलग मतदाता सूचियों में हैं, वे मतदाता छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव में एक एक वोट ही डालें।

अदालत ने चेन्नितला के आवेदन पर यह निर्देश दिया। इस आवेदन में फर्जी और बहुप्रविष्टियां वाले मतदाता पर चुनाव में हिस्सा लेने से रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।

विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से साबित होगा कि 4,34,042 से अधिक फर्जी मतदाता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी