लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: 30 साल से चल रहा था जाली दस्तावेज से "असली" पासपोर्ट बनाने का रैकेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 14, 2018 17:22 IST

चेन्नई में फर्जी तरीके से असली पासपोर्ट बनाने का गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। यह गिरोह पिछले तीन दशक से असली तरीके से फर्जी पासपोर्ट बनाने का काम कर रहा था।

Open in App

चेन्नई, 14 जुलाई: चेन्नई में फर्जी तरीके से असली पासपोर्ट बनाने का गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह पिछले तीन दशक से  असली तरीके से फर्जी पासपोर्ट बनाने का काम कर रहा था। यह खुलासा चेन्नई पुलिस के अपराध साखा के खुफिया विभाग ने किया है। इसमें लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक यह गिरोह विदेशियों का पासपोर्ट भारतीय नागरिक के तौर पर बनवाता था। 

गिरोह इन्हें करता था टारगेट 

यह गिरोह विदेशी नागरिक, खासकर शरणार्थी शिविरों में श्रीलंका के तमिल्स त्रिपलीकेन, अन्ना नगर और वेलाचेरी के लोगों को  संपर्क करता था और 5 लाख रुपये तक डील फिक्स करता था। इसके बाद गिरोह फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड के सहारे बैंक अकाउंट और आधार कार्ड भी बनवाते थे।  

पीएम मोदी ने आजमगढ़ में किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, पूर्वांचल दौरे के हैं ये सियासी मायने

इनका एक एजेंड होता था जो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करता था। इसके बाद अप्लाई कर्ताओं का पासपोर्ट केन्द्र पर पर्सनल इंटरव्यू होता था। खबरों के मुताबिक गिरोह इमिग्रेशन अधिकारियों, खुफिया पुलिस अधिकारियों को नए पासपोर्ट के लिए घूस देता था। 

केरल: 4 साल पुराना नन रेपकांड, पुलिस ने कहा- पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही होगी कार्रवाई इस मामले को लेकर पुलिस पहले भी गिरफ्तारी कर चुका है। जिसमें 40 वर्षीय एक सीआरपीएफ जवान आर क्रिस्टफर और 41 वर्षीय एस मणिवन्नन जैसे लोग भी शामिल थे। खबरों के मुताबिक क्रिस्टफर चेन्नै एयरपोर्ट के काउंटर ऑफिस में 6 माह से तैनात था, वहीं मणिवन्नन एयरपोर्ट के प्रशासनिक ऑफिस में अस्थायी चपरासी के तौर पर कार्यरत था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो