लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में बीजेपी महासचिव एच राजा समेत 311 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, मरीना बीच पर कर रहे थे प्रदर्शन

By एएनआई | Updated: January 2, 2020 15:21 IST

बीजेपी के 311 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये सभी कार्यकर्ता बुधवार (1 जनवरी) को  मरीना बीच पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,145 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के 311 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। तमिल लेखक को पेराम्बलूर से गिरफ्तार किया गया।

चेन्नई में गुरुवार (2 जनवरी) को बीजेपी के 311 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मरीना बीच पर प्रदर्शन करने के चलते मामला दर्ज किया है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव एच राजा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एच राजा, पोन राधाकृष्णन, एल गणेशन और सीपी राधाकृष्णन को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया है जब ये लोग गांधी की मूर्ति के पास मरीना बीच (Marina Beach) पर प्रदर्शन करने कर रहे थे।

ये तमिल लेखक नेल्लई कन्नन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने पर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। 

पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 145 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, तमिल लेखक को पेराम्बलूर से गिरफ्तार किया गया। लेखक ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के खिलाफ 'नागरिकता संशोधन कानून'  विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान घृणित भाषण देने के आरोप में हिरासत में लिया है। 

बीजेपी नेताओं  की शिकायतों के आधार पर लेखक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504(1), 505(1) और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टतमिलनाडुचेन्नई पुलिसचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील