लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ दायर की चार्जशीट

By रुस्तम राणा | Updated: July 26, 2022 18:18 IST

फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्ज शीट पत्र दायर किया है। 84 वर्षीय फारूख अब्दुल्ला से ईडी ने 31 मई को श्रीनगर में तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के घोटाले में पिछले दिनों बड़ा घोटाला सामने आया था। घोटाले की जांच का जिम्मा प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी गई थी। इसी मामले की जांच को लेकर अब ईडी ने फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 

आरोपपत्र चार जून को दाखिल किया गया था लेकिन श्रीनगर की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को इस पर संज्ञान लिया। कोर्ट ने आरोपी को 27 अगस्त को पेश होने का नोटिस जारी किया है।

ईडी द्वारा जारी बयान में कहा गया है यह मामला जेकेसीए के पदाधिकारियों सहित असंबंधित पक्षों के विभिन्न व्यक्तिगत बैंक खातों में स्थानांतरण के माध्यम से और जेकेसीए बैंक खातों से अस्पष्टीकृत नकद निकासी के माध्यम से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ निधियों को स्थानांतरित करने से संबंधित है।

इस मामले में ईडी द्वारा पहचाने गए अपराध की राशि अब तक 51.90 करोड़ रुपये है, जिसमें से 21.55 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी द्वारा संलग्न की गई है। 

इससे पहले, ईडी ने 5 सितंबर, 2019 को जेकेसीए के तत्कालीन कोषाध्यक्ष मिर्जा को गिरफ्तार किया था और 1 नवंबर, 2019 को उनके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी। मिर्जा इस समय मुकदमे में हैं। बता दें कि ईडी ने इस मामले की जांच के संबंध में फारूख अब्दुल्ला के अलावा अहसान अहमद मिर्जा, मीर मंजूर गजानफर और अन्य के खिलाफ एक पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की है। 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाप्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव