लाइव न्यूज़ :

बीएन मंडल विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में लगे राज्यपाल वापस जाओ के नारे, नारेबाजी से मची अफरातफरी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2022 19:22 IST

राज्यपाल फागू चौहान के भाषण के दौरान ही कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल वापस जाओ के नारों से पंडाल गूंज उठा। बाद में पुलिस ने ऐसे लोगों को पंडाल से बाहर निकाला। मौके पर ऊर्जा और योजना व विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा का अर्थ समझदार होना नहीं बल्कि आचरण युक्त होना है। सिर्फ डिग्री हासिल करना ही मंशा न हो ज्ञान अर्जित करें।

Open in App
ठळक मुद्देचौथे दीक्षांत समारोह में कुल 574 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें 289 छात्राएं व 282 छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।वहीं 47 विद्यार्थियों को स्वर्णपदक प्रदान किया गया।

पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान को आज मधेपुरा में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दीक्षांत समारोह में उनके भाषण के दौरान अचानक भीड़ से राज्‍यपाल वापस जाओ के नारे लगने शुरू हो गए। काफी देर तक नारेबाजी हुई इससे अफरातफरी मची गई। इस दौरान मची अफरातफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि कौन लोग नारेबाजी कर रहे थे, इसकी पहचान की जा रही है। 

किस संगठन से जुड़े थे या विवि से अधिकारी कर्मचारी थे, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 बजे हेलीकाप्टर से राज्यपाल फागू चौहान मधेपुरा पहुंचे थे। बीएन मंडल विश्वविद्यालय में आज चौथा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने टापर व गोल्ड मेडिलस्ट को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अपने अर्जित ज्ञान को और अधिक विस्तृत कर दूसरे में बांटे। अपने क्षेत्र में सर्वोच्च मुकाम हासिल कर राष्ट्र के विकास व मानवता के कल्याण में अपना योगदान दें। 

राज्यपाल के भाषण के दौरान ही कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल वापस जाओ के नारों से पंडाल गूंज उठा। बाद में पुलिस ने ऐसे लोगों को पंडाल से बाहर निकाला। मौके पर ऊर्जा और योजना व विकास विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा का अर्थ समझदार होना नहीं बल्कि आचरण युक्त होना है। सिर्फ डिग्री हासिल करना ही मंशा न हो ज्ञान अर्जित करें। चतुर्थ दीक्षांत समारोह में कुल 574 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 289 छात्राएं व 282 छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं 47 विद्यार्थियों को स्वर्णपदक प्रदान किया गया। इसमें 26 छात्राएं 21 छात्र शामिल थे। कुल 97 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली।

टॅग्स :बिहारमधेपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार