लाइव न्यूज़ :

VIDEO: वक्फ पैनल की बैठक में अफरा-तफरी, तृणमूल सांसद ने गुस्से में बोतल तोड़ी, खुद को किया घायल

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2024 15:29 IST

सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सांसद ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर दे मारी और गलती से चोटिल हो गए। बनर्जी को चार टांके लगाने पड़े। घटना के कारण संसदीय सौध में हो रही बैठक को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

Open in App

नई दिल्ली: वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में हाथापाई के दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के हाथ में चोट लग गई। सूत्रों ने बताया कि यह घटना भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस के दौरान हुई। सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सांसद ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर दे मारी और गलती से चोटिल हो गए। बनर्जी को चार टांके लगाने पड़े। घटना के कारण संसदीय सौध में हो रही बैठक को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

संयुक्त संसदीय समिति अगस्त महीने में सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच कर रही है। समिति की अध्यक्षता भाजपा के जगदंबिका पाल कर रहे हैं। घटना के समय समिति न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह की राय सुन रही थी। इस समय विपक्षी दलों के सदस्यों ने सवाल उठाया कि वक्फ विधेयक द्वारा संबोधित मुद्दे में समूह की क्या हिस्सेदारी है। विपक्षी दलों ने भाजपा पर बैठक के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने भी विपक्षी दलों पर यही आरोप लगाया है।

टॅग्स :टीएमसीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल