लाइव न्यूज़ :

LPG की कीमतों से लेकर टोल टैक्स, सोने की खरीदारी तक..., जानें 1 अप्रैल से क्या कुछ हुए बड़े बदलाव, 10 जरूरी बातें

By अंजली चौहान | Updated: April 1, 2023 13:37 IST

आज से सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की गई है। सरकार ने टैक्स, यात्रा, गोल्ड समेत कई चीजों में परिवर्तन किया है।आज से देश में लग्जरी गाड़ियाँ खरीदने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।

नई दिल्ली: एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष के साथ ही कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। एक ओर जहां अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत मिली है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई छूट नहीं दी गई है।

सरकार ने टैक्स, यात्रा, गोल्ड समेत कई चीजों में परिवर्तन किया है। ऐसे में हर आम आदमी के मन में ये सवाल है कि उसकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है तो आइए बताते हैं आपको इन नियमों से कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ...

1- आम बजट 2023 को पेश करते हुए हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स रिजीम से संबंधित घोषणा की थी। इसमें सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट भी शामिल है। ये नियम आज से लागू हो जाएगा और टैक्स का लाभ आम जनता को मिलेगा। 

2- बजट के दौरान ये घोषणा की गई थी कि 1 अप्रैल से ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड में कनवर्ट पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ेगा। 

3- आज से सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दामों के बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 2028 रुपये हो गए हैं। 

4- 1 अप्रैल से हाई प्रीमियम वाले इंश्योरेंस से होने वाली कमाई पर भी टैक्स का ऐलान किया गया है। ऐसे में अगर आपके इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसकी कमाई पर टैक्स लगेगा। हालांकि, अभी तक यह भी टैक्स मुफ्त होता था। 

5- आज से देश में लग्जरी गाड़ियाँ खरीदने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कारों के नए नियमों के अपडेट होने के साथ ही ऑटो कंपनियां ग्राहकों के लिए दाम बढ़ा सकती हैं। 

6- आज से गहनों की बिक्री से संबंधित नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग गई है। अब हॉलमार्क एचयूआईडी 6 अंक वाले होंगे। हालांकि, पुराने गहनें बेचे जा सकते हैं। 

7- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में खासी बढ़ोतरी होगी। दर्द की दवा, एंटीबायोटिक और कार्डियक की दवाएं महंगी हो रही है। इनकी कीमतों में 12 से 15 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी। 

8- एक अप्रैल से आपकों यात्रा करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के दौरान टोल टैक्स अधिक देने होगा क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 

9- गौरतलब है कि अप्रैल में 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक ऑनलाइन रह कर काम करेंगे। 

10- सदन में बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागारिक सेविंग स्कीम में निवेश कैप को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख करने की घोषणा की थी। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए सिंगल अकाउंट होल्डर की लिमिट भी 9 लाख कर दी गई थी।  

टॅग्स :एलपीजी गैसकर बजटबजटभारतसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?