लाइव न्यूज़ :

“हिम्मत है तो संविधान बदलें, देखते हैं कौन देता है साथ”, उमर अब्दुल्ला ने 'इंडिया बनाम भारत' विवाद में केंद्र पर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 8, 2023 13:38 IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 'इंडिया बनाम भारत' विवाद में केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो वो देश का संविधान बदल कर दिखाएं।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 'इंडिया बनाम भारत' विवाद में घेरा केंद्र सरकार को अब्दुल्ला ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार में साहस है तो वो देश का संविधान बदलकर दिखाएंउन्होंने कहा कि नाम बदलना खेल नहीं है, हम भी देखते हैं कि कौन उनका समर्थन करता है

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने 'इंडिया बनाम भारत' विवाद में केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर उनमें साहस है तो वो देश का संविधान बदल कर दिखाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार देश का नाम बदलने के लिए संविधान में बदलाव करेगी तो कोई भी दल उसका समर्थन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "इसे कोई नहीं बदल सकता। देश का नाम बदलना इतना आसान नहीं है क्योंकि ऐसा करने के लिए उनको देश का संविधान बदलना होगा। अगर उनमें हिम्मत है तो संविधान बदलकर दिखाएं, हम भी देखते हैं कि कौन उनका समर्थन करता है।''

दरअसल 'इंडिया बनाम भारत' का विवाद उस वक्त से सियासत की केंद्र में आया, जब राष्ट्रपति भवन द्वारा 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए निमंत्रण पत्र भेजे गये हैं। उसके बाद से अटकलें लग रही है कि मोदी सरकार देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' कर सकती है।

इस संबंध में विपक्ष का आरोप है कि सरकार यह "नाटक" सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि उसे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से भय है। वहीं इन आरोपों के उलट भाजपा के नेता 'इंडिया' शब्द को औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक बताते हुए उसे हटाने का मांग कर रहे हैं।

मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी शुक्रवार को केंद्र सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा, “पहले संविधान पढ़ें, जहां लिखा है कि भारत और इण्डिया एक हैं। यह विवाद केंद्र की सरकार मीडिया के साथ मिलकर पैदा कर रही है।”

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसभारतमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए