लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3: चांद के रहस्यों का पता लगाने के लिए 'शिव शक्ति' प्वॉइंट के आसपास घूम रहा प्रज्ञान रोवर, इसरो ने शेयर किया नया वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: August 26, 2023 20:50 IST

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रहस्यों की खोज में शिव शक्ति के आस-पास घूमता दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने जारी किया नया वीडियोप्रज्ञान रोवर चांद के साउथ पोल पर घूम रहाशिव शक्ति प्वाइंट के आस-पास घुमता दिखा प्रज्ञान रोवर

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर का चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग बिंदु 'शिव शक्ति' प्वाइंट के आसपास घूमते हुए एक नया वीडियो जारी किया। चंद्रमा के साउथ पोल पर कई रहस्यों का पता लगाने गए चंद्रयान-3 पर इसरो की कड़ी नजर है और इसरो पल-पल की अपडेट ले रहा है।

ऐसे में आज इसरो ने नया वीडियो जारी किया जो दिखने में बेहद रोचक है। इसरो ने वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, "चंद्रयान -3 मिशन: यहां नया क्या है? प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूमता है!”

अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी कहा कि मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो को पूरा कर लिया गया है जिसमें चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन और चंद्रमा पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन शामिल है। इसमें आगे कहा गया कि इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोग चल रहे हैं जबकि सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

इसरो के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को, प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर लुढ़का और 8 मीटर की दूरी तय की। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और भारतीय प्रतीक चिन्ह वाले रोवर के पिछले पहियों ने चंद्रमा की सतह पर हल्के निशान छोड़े।

इसरो के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी 

मालूम हो कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स (आईएसटीआरएसी) में इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की और बधाई दी, जहां सफल चंद्र लैंडिंग में शामिल चंद्रयान -3 नायकों की सराहना की।

पीएम मोदी ने घोषणा की कि चंद्रयान 3 के टचडाउन पॉइंट को 'शिव शक्ति' कहा जाएगा जबकि, जिस स्थान पर चंद्रयान 2 ने अपने पैरों के निशान छोड़े थे उसे 'तिरंगा' कहा जाएगा। उन्होंने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की भी घोषणा की।

बता दें कि अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान -3 लैंडर, 'विक्रम', बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव को छू गया जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया।

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोवायरल वीडियोचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज