लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2018: देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे दिखा चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें ख्याल

By गुलनीत कौर | Updated: January 31, 2018 18:46 IST

यह साल 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण है। माघ पूर्णिमा पर लगे इस चन्द्र ग्रहण के साथ आज सुपर मून और ब्लू मून का बड़ा संयोग बना है।

Open in App

भारत के अलग अलग हिस्सों में चन्द्र ग्रहण दिखना आरम्भ हो गया है। सोशल मीडिया तस्वीरों से भरता चला जा रहा है। यह साल 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण है। माघ पूर्णिमा पर लगे इस चन्द्र ग्रहण के साथ आज सुपर मून और ब्लू मून का बड़ा संयोग बना है जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह खग्रास चन्द्र ग्रहण है जो कर्क राशि में लगा है। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण इसी राशि के लोगों के लिए सबसे शुभ रहने वाला है। लेकिन इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भी लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। चन्द्र ग्रहण का बुरा प्रभाव अगले 108 दिनों तक बना रहता है। 

यह भी पढ़ें: चन्द्र ग्रहण 2018: जानिए इसका आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

चन्द्र ग्रहण एवं माघ पूर्णिमा के इस खास संयोग पर गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकलें। ये महिलाएं अपने आस पास किसी नुकीली वस्तु को ना रखें। ग्रहण के सूतक काल में कुछ भी खाने-पीने से मन किया जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं ऐसा ना करें। क्योंकि इसका बुरा प्रभाव होने वाली संतान पर होगा। 

अन्य लोग के दौरान चन्द्रमा की मजबूती के लिए चंद्रमा के नाम मंत्र का कम से कम एक माला (108 बार) जाप करें - ॐ सों सोमाय नम:यदि किसी विशेष मनोकामना को पूर्ण करने की इच्छा रखते भैन तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं - ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:

यह भी पढ़ें: चन्द्र ग्रहण 2018: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान ना करें ये अशुभ काम, बचाव के लिए करें ये उपाय

ग्रहण के दौरान हाथ में काला धाग बांध लें या फिर अपने पास रखें। इस दौरान कुछ भी अनाप-शनाप बोलने से बचें। क्योंकि गलत शब्दों का प्रयोग करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा को कमजोरी मिलती है। 

ग्रहण के दौरान चांदी की कोई वास्तु धारण कर लें या उसे अपने पास रखें। चांदी में चन्द्रम के तत्व होते हैं और इसके प्रयोग से चन्द्रमा को मजबूती मिलती है। ग्रहण के दौरान चन्द्र मंत्र के अलावा इस मंत्र का भी एक माला जाप कर सकते हैं - "ॐ नमो नारायण नमः"

साल 2018 का यह पहला चन्द्र ग्रहण भारत समेत अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया है।

टॅग्स :लूनर एक्लिप्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमाघ पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का अनूठा है यह संयोग, आज कतई ना करें ये काम

पूजा पाठसाल का पहला चन्द्र ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें इस मंत्र का जाप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज