लाइव न्यूज़ :

लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, मना किया तो गुस्से में भीड़ पर चढ़ा दी, 2 लोगों की मौत, 5 कुचले

By उस्मान | Updated: October 11, 2021 07:34 IST

बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र बीस साल है और जब उसे मना किया तो उसने गुस्से में यह कदम उठाया

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र बीस साल है और जब उसे मना किया तो उसने गुस्से में यह कदम उठायाघटना में 40 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला और 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति की मौत करनाल का है मामला

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गए। 

बुटाना के एसएचओ कंवर सिंह ने फोन पर बताया कि यह युवक अकसर लापरवाही से गाड़ी चलाता था और इलाके के निवासियों ने कई बार उसे सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा था। 

उन्होंने बताया, ‘‘वह इस बात से गुस्सा हो गया। आरोपी अमन की आयु 20 वर्ष के आसपास है। शिकायत के अनुसार उसने लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी जो घर के बाहर खड़े थे। 

घटना में 40 वर्ष की आयु के आसपास की एक महिला और 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आयी हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है और हम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमKarnalचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर