लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़: 2015 में बने महिला भवन का तीसरी बार उद्घाटन, पहले जिम और अब चुनाव से पहले ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया

By विशाल कुमार | Updated: November 9, 2021 09:14 IST

साल 2009 में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी द्वारा शिलान्यास रखे जाने और 2015 में भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद यह तीसरी बार है जब भवन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से उसके किसी खास हिस्से का उद्घाटन किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले छह साल से बेहाल पड़ा था सेक्टर-38 का महिला भवन.2017 में वहां एक महिला जिम का उद्घाटन किया गया था.कार्यक्रम को भाजपा सांसद किरण खेर ने भी ऑनलाइन संबोधित किया.

चंडीगढ़: अगले महीने होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले पिछले छह साल से बेहाल पड़े सेक्टर-38 के महिला भवन का सोमवार को एक और बार उद्घाटन किया गया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2009 में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी द्वारा शिलान्यास रखे जाने और 2015 में भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद यह दूसरी बार है जब भवन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से उसके किसी खास हिस्से का उद्घाटन किया गया है.

एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य बनाए गए इस भवन को शहर में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, वहां कोई भी महिला केंद्रित गतिविधि नहीं आयोजित की गई.

साल 2017 में वहां एक महिला जिम का उद्घाटन किया जो कि नहीं इस्तेमाल हुआ. इसके बाद एक बार फिर पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से खाली पड़े कमरों को चंड़ीगढ़ ललित कला अकादमी, चंडीगढ़ साहित्या अकादमी और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी को दे दिए गए.

अब नगर निगम चुनाव से पहले एक बार फिर पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से भवन के एक ऑडिटोरियम का केंद्र शासित प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने एरिया पार्षद और भाजपा के शहरी प्रमुख अरुण सूद के अनुरोध पर सोमवार को उद्घाटन किया.

कार्यक्रम को भाजपा सांसद किरण खेर ने भी ऑनलाइन संबोधित किया और महिला सशक्तिकरण को लेकर भाषण दिया,

22 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन 1.3 एकड़ में फैला है. इसमें 275 लोगों की बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, एक प्रदर्शनी हॉल, एक लाइब्रेरी, एक किचन, एक पैंट्री, एक डाइनिंग हॉल और एक जिम है.

टॅग्स :चंडीगढ़Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos