लाइव न्यूज़ :

'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में केंद्र सरकार के पास कोई जानकारी नहीं', गृह मंत्रालय ने एक्टिविस्ट के RTI पर दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2020 11:43 IST

जनवरी के शुरुआती हफ्ते में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जेएनयू के बारे में कहा था, मैं निश्चित रूप से आपको बता सकता हूं कि जब मैं जेएनयू में पढ़ता था, हमने वहां कोई 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं देखा।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय की ओर से सोमवार की शाम को मुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा है, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।दक्षिणपंथी दलों द्वारा विपक्ष, खास तौर पर वाम और वाम समर्थित संगठनों के साथ ही उनका समर्थन करने वालों के लिए 'टुकड़े-टुकड़े' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। 

'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में  गृह मंत्रालय ने अधिकार कानून (RTI) के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास टुकडे-टुकडे गैंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने पिछले महीने 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत सवाल कर 'टुकडे-टुकडे गैंग' शब्द की परिभाषा के बारे में जानकारी मांगी थी। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक साकेत गोखले को सोमवार (20 जनवरी) को गृह मंत्रालय की ओर से जवाब मिला है। 

पिछले साल 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस शब्द को कई बार किया था। दिल्ली में एक कार्यक्राम के दौरान अमित शाह ने नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंडित करने का समय आ गया है। उन्हें शहर में हिंसा के लिए दोषी ठहराया जाना है। दिल्ली के लोगों को उन्हें दंडित करना चाहिए।' एक्टिविस्ट और मुंबई के पूर्व पत्रकार साकेत गोखले ने ईमेल द्वारा दायर किए आरटीआई में अमित शाह के इस बयान का भी जिक्र किया है।

गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार की शाम को मुख्य लोक सूचना अधिकारी एसके झा द्वारा भेजे गए जवाब में लिखा है, "गृह मंत्रालय को टुकड़े-टुकड़े गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं है"।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा था- मेरे समय 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं था 

जनवरी के शुरुआती हफ्ते में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जेएनयू के बारे में कहा था, मैं निश्चित रूप से आपको बता सकता हूं कि जब मैं जेएनयू में पढ़ता था, हमने वहां कोई 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग नहीं देखा। जेएनयू परिसर में हुई हिंसा के बाद संस्थान के पूर्व छात्र जयशंकर ने फौरन इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से विश्वविद्यालय की परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है। 

दक्षिणपंथी दलों द्वारा विपक्ष, खास तौर पर वाम और वाम समर्थित संगठनों के साथ ही उनका समर्थन करने वालों के लिए 'टुकड़े-टुकड़े' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। 

टॅग्स :गृह मंत्रालयअमित शाहआरटीआईमुंबईजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए