लाइव न्यूज़ :

Kumar Vishwas: केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास को दी सीआरपीएफ कवर के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2022 19:42 IST

केंद्र सरकार के द्वारा कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा सेंट्रल रिजर्व पुलिस (CRPF) फोर्स कवर के साथ दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी के मशहूर कवि कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स कवर के साथ दी गई है। हाल में कुमार विश्वास ने आतंकी संगठनों से केजरीवाल के कथित रिश्तों की बात कही है। 

आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। बीते दिन कुमार विश्वास ने ट्वीट के माध्यम से बताया था कि उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने लिखा, ये कौन लोग हैं जो धमकी दे रहे हैं कि “तू पंजाब इलेक्शन से बाहर रह, नहीं तो ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे”इनका क्या दांव पर लगा है ?

कुमार विश्वास को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। समीक्षा करने के बाद और खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। मालूम हो कि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री।'

वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किसी विशिष्ठ व्यक्ति की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा प्रदान करती है।

टॅग्स :कुमार विश्वाससीआरपीएफअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज