लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड खेलोत्सव 2026ः स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने मारी बाजी और चैंपियन, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 19:35 IST

Central University Jharkhand Khelotsav 2026: लड़कों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज मैनेजमेंट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस विजेता बना।

Open in App
ठळक मुद्देCentral University Jharkhand Khelotsav 2026: स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। Central University Jharkhand Khelotsav 2026: स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें रहीं।Central University Jharkhand Khelotsav 2026: स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

रांचीः केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में आयोजित खेलोत्सव 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों के फुटबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के बीच मुकाबला हुआ। कड़े संघर्ष के बाद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वहीं लड़कियों की कबड्डी के फाइनल में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस और स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर के बीच मुकाबला हुआ।

इसमें स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया। लड़कों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज मैनेजमेंट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस विजेता बना। वहीं लड़कियों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें रहीं।

लड़कियों के बैडमिंटन सिंगल्स में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस को हराकर जीत हासिल की, जबकि स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन ने स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के खिलाफ मुकाबला जीत लिया। लड़कियों के बैडमिंटन डबल्स में स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

वहीं लड़कों के बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जगह बनाई। खेलोत्सव 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह साफ देखने को मिला, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टॅग्स :झारखंडRanchiKabaddi League
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार