लाइव न्यूज़ :

चुनाव तैयारियों के तहत केंद्रीय सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल पहुंचे

By भाषा | Updated: February 20, 2021 14:49 IST

Open in App

कोलकाता, 20 फरवरी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 12 कंपनियां चुनाव तैयारियों के तहत पश्चिम बंगाल पहुंची।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि दो कंपनियां रेलगाड़ी से दुर्गापुर पहुंची जबकि एक कंपनी वर्द्धमान पहुंची। उन्होंने बताया कि हावड़ा के नजदीक दानकुनी भी सुरक्षाबलों की पांच कंपनिया पहुंच चुकी हैं। वहीं चार अन्य कंपनियां रेलगाड़ी से चितपुर इलाके स्थित कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंची है।

चुनाव कार्य में लगे एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों को यहां बुलाया गया है और वे उन इलाकों में जा रहे हैं जहां उनकी तैनाती की गई है।’’

रेलवे स्टेशन पर राज्य में आ रहे सुरक्षाकर्मियों का स्वागत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी तक पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 कंपनियां, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘केंद्रीय बलों की तैनाती करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रचार शुरू होने पर कोई समस्या नहीं आए। इन तैनातियों से मतदाताओं में भी भरोसा पैदा होगा। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर जोर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल रात को गश्त भी करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने कोलकाता में एसएसबी की तीन कंपनियों एवं हावड़ा पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में सीआरपीएफ की पांच कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है जबकि दो कंपनियों की तैनाती हावड़ा ग्रामीण क्षेत्र में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक सीआरपीएफ की नौ-नौ कंपनियों की तैनाती पुरुलिया एवं झारग्राम में करने की योजना है।

अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मी प्रत्येक दिन रात आठ बजे तक चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी