लाइव न्यूज़ :

रक्षा कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिये मिशन मोड में काम कर रही केंद्र सरकार: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:11 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 20 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड पर काम कर रहा है।

सिंह ने एक गांव से शहीद सम्मान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए अपने मंत्रालय द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में बताया।

सिंह ने कहा, ''जब मैंने पदभार संभाला था तब 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए नायब सूबेदार संशोधित पेंशन से वंचित थे। अब, उनमें से लगभग 75,550 इसे प्राप्त कर रहे हैं। हमने शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से भर्ती किए गए रक्षा कर्मियों को भी सेवानिवृत्ति के बाद अपने रैंक का उपयोग करने की अनुमति दी है।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के लिए पेंशन में संशोधन का भी आदेश दिया है।

सिंह ने कहा कि युद्ध में हताहत होने के मामले में सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के लिए एक समर्पित प्रकोष्ठ बनाया है।

उन्होंने 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

सिंह ने कहा, ''हमारे पास चीजों को लागू करने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति है।''

रक्षा मंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि वह रेजांग ला गए थे, जहां 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान 13 कुमाऊं बटालियन के 114 सैनिक शहीद हो गए थे।

सिंह ने कहा, ''उन्होंने करिश्मा किया था और वे उनके सम्मान में बनाए गए एक भव्य स्मारक के हकदार थे। एक प्रतीकात्मक स्मारक जो रेजांग ला में वर्षों से खड़ा था, उसे अब सैनिकों को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उचित श्रद्धांजलि देते हुए एक भव्य स्मारक में बदल दिया गया है।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि केवल सैनिक ही नहीं, केंद्र भी भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम की प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए