लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए, 94.4% हुए पास, ऐसे करें नतीजे चेक

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2022 14:49 IST

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 12वीं के बाद अब 10वीं बोर्ड के नतीजे भी शुक्रवार को घोषित कर दिए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.4% विद्यार्थी पास होने में कामयाब रहे। इसमें लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे12वीं के बाद सीबीएसई ने शुक्रवार को ही 10वीं बोर्ड के नतीजे भी घोषित कर दिए।कुल 95.21 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.80 है।त्रिवेंद्रम रिजन से सबसे अधिक 99.68 विद्यार्थी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमित शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.4% विद्यार्थी पास होने में कामयाब रहे। 

इससे पहले शुक्रवार सुबह ही 12वीं के नतीजे भी घोषित किए गए थे। इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजिक की गई थी। पहले टर्म की परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर में किया गया था जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मई-जून में कराई गई थी।

CBSE 10th Result 2022: लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 95.21 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.80 है। इससे पहले पिछले साल 2021 में कुल 99.04 स्टूडेंट 10वीं की परीक्षा में सफल हुए थे। 

कोरोना की वजह से पिछले साल परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किया गया था। परीक्षा नहीं होने की वजह से सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की थी।

इस बार त्रिवेंद्रम से सबसे अधिक 99.68 विद्यार्थी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में पास हुए है। वहीं गुवाहाटी रिजन में सबसे कम 82.23 प्रतिशत छात्र पास हुए।

CBSE 10th Result 2022 Direct Link

CBSE 10th Result 2022 Direct Link

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

रिजल्ट देखने के आपको सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic पर जाना होगा। यहां आपको CBSE 10th Result 2022 का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड नंबर डालकर लॉग इन करना होगा। इतना करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।

स्टूडेंट अपने नतीजे मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि सीबीएसई 10 (रोल। नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)) टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें। ऐसे करने के कुछ देर बाद आपको संबंधित मार्कशीट उसी फोन नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज