लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण के खिलाफ केंद्र और दिल्ली सरकार साथ, चलाएंगे संयुक्त अभियान

By IANS | Updated: January 12, 2018 21:53 IST

पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली सरकार के 70 अधिकारियों का एक दल 10 फरवरी से संयुक्त अभियान की शुरुआत करेगा।

Open in App

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार अगले महीने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर राजधानी की वायु को शुद्ध बनाने के लिए दो सप्ताह तक संयुक्त अभियान चलाएगी। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और दिल्ली सरकार के 70 अधिकारियों का एक दल 10 फरवरी से संयुक्त अभियान की शुरुआत करेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) के साथ-साथ स्थानीय निकायों के विशेषज्ञ भी इस अभियान में शामिल होंगे। वायु प्रदूषण में कमी करने को लेकर आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा, "अभियान में जमीनी स्तर पर काम करने वालों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण की आदत को अमल में लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।"

हर्षवर्धन ने कहा कि अधिकारियों की टीम प्रदूषण कम करने के प्रभावकारी उपायों जैसे ठोस कचरा प्रबंधन व कूड़ा-करकट को जलाने पर रोक आदि की एक चेक लिस्ट बनाएगी। उन्होंने बताया कि इस टीम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), दुकानदारों के संगठनों और सिविल सोसायटी को भी शामिल किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज