लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उच्च न्यायालय से कहा : मसौदा ईआईए का 22 भाषाओं में प्रकाशन कराना चाहती है

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:11 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह मसौदा पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) का अनुवाद और प्रकाशन संविधान की आठवीं सूची में वर्णित सभी 22 क्षेत्रीय भाषाओं में कराना चाहती है। मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ को अतिरिक्त सालिसीटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने सूचित किया कि केंद्र सरकार मसौदा ईआईए का सभी 22 भाषाओं में अनुवाद कराने पर सिद्धांतत: सहमत है और उसने इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा। उच्च न्यायालय ने एएसजी का बयान दर्ज किया और उन्हें चार सप्ताह का समय दे दिया। अदालत इस मामले में अब 21 अक्टूबर को आगे सुनवाई करेगी। एएसजी तथा केंद्र सरकार के वकील अनुराग अहलूवालिया ने कहा कि चूंकि मसौदे का कई भाषाओं में अनुवाद होना है, इसलिए इसमें थोड़ा समय लगेगा। वकील ने कहा कि सरकार 30 जून 2020 के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका को जारी नहीं रखना चाहती। फैसले में पर्यावरण मंत्रालय को मसौदा ईआईए अधिसूचना को आदेश के दस दिन के अंदर सभी 22 भाषाओं में अनुवाद कराने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने पर्यावरण संरक्षक विक्रांत टोंगाट की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज