लाइव न्यूज़ :

"गलती से पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल दागने पर भारत को हुआ 24 करोड़ का नुकसान...संबंध भी हुए प्रभावित", दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र ने कहा

By आजाद खान | Updated: May 30, 2023 11:48 IST

पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल के मिसफायर पर बोलते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि ‘राज्य की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रभाव वाले विषय की संवेदनशील प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, याचिकाकर्ता की सेवा को समाप्त करने के लिए एक सचेत और सुविचारित निर्णय लिया गया था। भारतीय वायु सेना में ऐसा निर्णय 23 साल बाद लिया गया है। क्योंकि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों ने इस तरह की कार्रवाई की मांग की थी।’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल के मिसफायर से भारत को 42 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह बात केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है और इसे घोर लापरवाही माना है। इस हालत में केंद्र ने वायुसेना के अधिकारियों की बर्खास्तगी को सही ठहराया है।

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि बीते साल भारत द्वारा गलती से पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल चलाए जाने के कारण सरकारी खजाने का 24 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यही नहीं केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि इस गलती के कारण भारत का पड़ोसी देश से रिश्ते और भी खराब हुए हैं और इससे युद्ध जैसे स्थिति भी पैदा हो सकती थी। 

इसके अलावा केंद्र ने कोर्ट में यह भी कहा कि इसे एक घोर लापरवाही मानी गई है और इससे देश के की प्रतिष्ठा को नुकसान भी पहुंचा था। बता दें कि पिछले साल मार्च में भारतीय वायुसेना की एक अधिकारी द्वारा लगती से पड़ोसी देश में ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायर हो गई थी, ऐसे में इस लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना ने अपने तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। आईएएफ द्वारा काम से निकाले जाने के बाद अधिकारी ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी जिसकी सुनवाई के समय इन नुकसानों का खुलासा हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि वायुसेना के तीन अधिकारियों की बर्खास्तगी सही है। सरकार के अनुसार, घटना के बाद कोर्ट मार्शल के दौरान अधिकारियों को पूरी सुविधा दी गई है कि वे अपना बात रखें। ऐसे में केंद्र ने पूरी प्रक्रिया के बाद ही यह फैसला लिया है। 

इस पर आगे बोलेत हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि ‘राज्य की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रभाव वाले विषय की संवेदनशील प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, याचिकाकर्ता की सेवा को समाप्त करने के लिए एक सचेत और सुविचारित निर्णय लिया गया था। भारतीय वायु सेना में ऐसा निर्णय 23 साल बाद लिया गया है। क्योंकि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों ने इस तरह की कार्रवाई की मांग की थी।’ 

याचिकाकर्ता विंग कमांडर ने कोर्ट में क्या कहा था

भारतीय वायुसेना द्वारा अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने के बाद विंग कमांडर अभिनव शर्मा ने कोर्ट का रूख किया था। ऐसे में अपनी याचिका में शर्मा ने कोर्ट से कहा था कि उन्हें केवल रखरखाव की ट्रेनिंग दी गई थी, उन्हें ऑपरेशनल ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। इस हालत में उनके अनुसार, उनकी बर्खास्तगी सही नहीं है। 

बता दें कि याचिकाकर्ता विंग कमांडर अभिनव शर्मा ने वायु सेना अधिनियम, 1950 की धारा 18 के तहत अपने खिलाफ जारी बर्खास्तगी के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

 

टॅग्स :Central Governmentदिल्ली हाईकोर्टपाकिस्तानBrahMos Aerospace
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील