लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के 17 ओबीसी जातियों के एससी वर्ग में शामिल करने को केंद्र ने बताया 'असंवैधानिक'

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2019 13:27 IST

पिछले हफ्ते, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किया । इन 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल किए जाने के लिए पहले भी कोशिशें की गई है।

Open in App

केंद्र ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने से रोकने का निर्देश दिया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री तावर चंद गहलोत ने राज्यसभा में कहा कि राज्य सरकार का यह कदम 'असंवैधानिक' है। संसद के ऊपरी सदन में बयान देते हुए गहलोत ने राज्य सरकार को उचित प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहा है।

पिछले हफ्ते, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किया । इन 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल किए जाने के लिए पहले भी कोशिशें की गई है। प्रदेश सरकार ने जिन 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया है उसमें निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौड़ शामिल हैं। माना जाता है कि सूबे  में इनकी आबादी करीब 14 प्रतिशत है। 

उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने 17 ओबीसी जातियों के एससी वर्ग में शामिल करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को लोगों के साथ धोखा बताया। मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार का ऐसा फैसला उन 17 जातियों के लोगों के साथ धोखा है क्योंकि अब उन्हें कहीं से भी कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। 

मायावती ने कहा, 'यह 17 ओबीसी जातियों के लोगों के साथ धोखा है क्योंकि उन्हें किसी भी वर्ग का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि यूपी सरकार उन्हें ओबीसी में नहीं गिनेगी और न ही उन्हें एससी वर्ग में जाने का फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए कि कोई भी सरकार केवल अपने आदेश से उन्हें किसी वर्ग से बाहर या उसमे शामिल नहीं कर सकती है।' 

इसके साथ ही मायावती ने कहा था 'हमारी पार्टी ने तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार को 2007 में इन 17 जातियों को एससी वर्ग में शामिल करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। हमने एससी वर्ग के लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने की भी मांग रखी थी। हालांकि, न ही मौजूदा सरकार और न ही तब की सरकार ने इस पर कोई ध्यान दिया।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप