लाइव न्यूज़ :

केंद्र शासित प्रदेशों को मोदी सरकार का निर्देश: कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये प्रयास तेज करें

By भाषा | Updated: August 30, 2020 04:55 IST

बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उठाए गए कदमों का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए।केंद्र ने केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे जांच और निगरानी बढ़ाएं जिससे कोविड-19 मामलों का शुरुआती चरण में ही पता चल सके।

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श दिया कि कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये वे प्रयास तेज करें और इसके इलाज में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करें। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि एक समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को निर्देश जारी किये गए।

बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उठाए गए कदमों का जायजा लिया। बैठक में केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए।

इस दौरान केंद्र सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद थे। बयान में कहा गया, “गृह सचिव और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव ने सभी केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा पेशेवर, पराचिकित्सा कर्मी और कोविड-19 का प्रसार रोकने और स्थिति के प्रबंधन के काम में लगे अन्य लोग समन्वित तरीके से काम करें।”

केंद्र ने केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे जांच और निगरानी बढ़ाएं जिससे कोविड-19 मामलों का शुरुआती चरण में ही पता चल सके और उनके संपर्क में आए लोगों का पता किया जा सके। भाषा प्रशांत उमा उमा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल