लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा में पक्षियों की गणना शुरू हुई

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:46 IST

Open in App

ओड़िशा के भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में सप्ताह भर चलने वाली मानसून पक्षियों की गिनती सोमवार को शुरू हुई। ये पक्षी हर साल प्रजनन के लिए इस मौसम में यहां आ जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 10 पक्षी विज्ञानियों एवं राष्ट्रीय उद्यान के वन्यकर्मियों की चार टीमें इन पक्षियों की गिनती कर रही हैं। वन रेंज अधिकारी मानस दास ने बताया कि दर्जनों स्थानीय पक्षी राष्ट्रीय उद्यान एवं उसके आसपास प्रजनन अनुकूल स्थलों पर ठहरने एवं प्रजनन करने के लिए इकट्ठा होते हैं। उनमें बिल सारस, छोटे जलकाग, बगुले, हेरोन, झपटमार, आदि कई प्रजातियां होती हैं। इस साल भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों का आगमन विलंब से हुआ क्योंकि वर्षा मानसून में एक जैसी नहीं रही। उसके बाद भी अच्छी खासी संख्या में मानसूनी पंछी पहुंचे हैं। दास ने बताया कि गणक उद्यान और उसके बाहर भी समी जमावड़ा स्थलों पर जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहत्या में शामिल होने के आरोप में स्वयंभू संत और पुत्र गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज