लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सीईसी राजीव कुमार ने कांग्रेस के 'ईवीएम-पेजर' हैकिंग के आरोप पर दिया ये जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2024 17:26 IST

सीईसी राजीव कुमार ने कहा, "अब लोग यह भी पूछते हैं कि अगर कोई पेजर उड़ा सकता है, तो क्या वह ईवीएम भी नहीं उड़ा सकता? पेजर और ईवीएम अलग-अलग हैं और इनका कोई संबंध नहीं है।" 

Open in App

नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। हालांकि, चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनावों में ईवीएम में "विकृति" का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के बारे में सवाल पूछे गए। ईवीएम के बारे में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, सीईसी राजीव कुमार ने कहा, "अब लोग यह भी पूछते हैं कि अगर कोई पेजर उड़ा सकता है, तो क्या वह ईवीएम भी नहीं उड़ा सकता? पेजर और ईवीएम अलग-अलग हैं और इनका कोई संबंध नहीं है।" 

हरियाणा चुनावों में ईवीएम में "बैटरी की समस्या" का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई शिकायतों के बारे में, सीईसी ने कहा, "हम ईवीएम पर सभी 20 शिकायतों का व्यक्तिगत रूप से, तथ्य-दर-तथ्य जवाब देंगे।" मुख्य चुनाव आयुक्त ने विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ ईवीएम का बचाव किया और कहा, "यह पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है। पिछले 15-20 चुनावों को देखें। यह अलग-अलग परिणाम दे रहा है। ऐसा नहीं हो सकता कि यह (ईवीएम) गलत हो, केवल परिणाम आपकी पसंद के अनुसार नहीं हैं।"

कांग्रेस पार्टी ने बीते बुधवार को कहा कि उसने चुनाव आयोग  के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें हरियाणा चुनाव में इस्तेमाल की गई "इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की बैटरी क्षमता" में विसंगतियों का आरोप लगाया गया है। हरियाणा चुनाव के नतीजे मंगलवार (8 अक्टूबर) को घोषित किए गए थे। हरियाणा में भाजपा ने जीत दर्ज की और कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे, मतदान की तारीख 20 नवंबर है। महाराष्ट्र में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसी प्रकार झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :Rajeev Kumarमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Maharashtra Assembly Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होने की संभावना

भारतपश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए गए

भारतमहाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत बाकी राज्यों में SIR अप्रैल से हो सकता है शुरू

भारतBengal SIR row: ईसी की गतिविधियों से होने वाली चिंता के कारण हर दिन 3-4 लोग कर रहे हैं आत्महत्या, ममता बनर्जी का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?