लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः सीबीएसई ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे छात्रों के लिए की विशेष व्यवस्था, जानें क्या करना होगा

By एसके गुप्ता | Updated: February 27, 2020 14:27 IST

दिल्ली में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे छात्रों के लिए सीबीएसई ने की विशेष व्यवस्था। हिंसा शांत होने के बाद छात्रों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे छात्रों के लिए सीबीएसई ने जारी की सूचनाहिंसा के चलते सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं की स्थगित

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा के चलते कई जगहों पर लोग अपने घरों में कैद हैं। इसका असर सीबीएसई के छात्रों पर भी दिख रहा है। कई छात्र चाहते हुए भी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि ऐसे छात्रों को चिन्हित करें।

सीबीएसई के अनुसार, दसवीं और बारहवीं के जो छात्र उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में हैं और अपने एग्जाम सेंटर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें अपना नाम पता प्रिंसिपल को बताना होगा। सीबीएसई ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को यह निर्देश दिए हैं कि उन छात्रों की सूची बनाएं, जो हिंसा के चलते अपने क्षेत्र से बाहर एग्जाम देने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। हिंसा शांत होने के बाद ऐसे सूचीबद्ध छात्रों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

आज 12वीं इंगलिश पेपर इन स्कूलों में हुआ रद्द, देखें लिस्ट

सीबीएसई ने 26 फरवरी को दसवीं कक्षा का इंगलिश पेपर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थगित किया था। अब 27 फरवरी को आयोजित होने वाले बारहवीं कक्षा के इंगलिश पेपर को भी स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के अनुरोध पर और विद्यार्थियों और स्टाफ और माता-पिता को असुविधा न हो इसलिए दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में कुछ एग्जाम सेंटर्स पर 12वीं की इंगलिश की परीक्षा स्थगित की जा रही है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला