लाइव न्यूज़ :

CBSE Results 2018: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों का कन्फ्यूजन खत्म करेगी ये खबर, जल्द जारी होंगे नतीजे, जाने कब और कैसे करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 24, 2018 17:19 IST

CBSE 10th/12th Result 2018: सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं के और 12वीं के छात्र रिजल्ट (CBSE Class 10th X / 12th XII Result 2018) का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेंगे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें। एक से दो दिन के अंदर सीबीएसई नतीजे की तय तरीख के नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। 

Open in App

CBSE Results 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन (CBSE) बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र इस वक्त रिजल्ट (CBSE 10th / 12th Result 2018) को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। एग्जाम समाप्त होने के बाद सीबीएसई के छात्रों के दिल और दिमाग दोनों ही रिजल्ट पर टिकी हुई है। दरअसल छात्र रिजल्ट की तारीख को लेकर कंन्फ्यूज हैं। ऐसे में छात्रों को बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से नतीजे जारी होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। ऐसे में छात्र बिल्कुल परेशान न हों। बताया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2018 / CBSE Class 12th Result 2018) की तारीख की घोषणा जल्द कर सकता है। ऐसे वक्त में छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर नजरें बनाएं रखें। क्योंकि बोर्ड कभी भी इस साल के रिजल्ट की नोटिफिकेशन साइट जारी कर सकता है। यहां से छात्र आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं। 

इस तारीख को आ सकते हैं सीबीएसई बोर्ड के नतीजे

जैसा कि सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 30 मई तक जारी किए जा सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे मई महीने के अंतिम सप्ताह में किसी दिन जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर लीक का मामला सामने आया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था कि सीबीएसई बोर्ड के नतीजे जारी होने में देरी हो सकता है। लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि नतीजे अपने समय पर जारी किए जाएंगे। 28.24 लाख छात्रों ने इस साल एग्जाम दिए थे। 

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल तक चलीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। हालांकि कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।  

सीबीएसई बोर्ड 10वीं/12वीं के नतीजे यूं करें चेक (CBSE Board Results 2018)

1. स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in  या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 2. स्टूडेंट्स होम स्क्रीन पर रिजल्ट (CBSE Board 10th X / 12th XII Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।   3. रोल नंबर, नाम, रजिस्ट्रेशन या पूछी गई जानकारियां भरें।4.  स्क्रीन पर मौजूद रिजल्ट (CBSE 10th / 12th Result 2018) की कॉपी को डाउनलोड कर कर उसका प्रिंट आउट ले लें। 

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए ये बड़ी खुशखबरी!

गूगल और सीबीएसई के बीच करार के बाद सीबीएसई का रिजल्ट देखना आसान हो गया है। छात्र अपने रिजल्ट गूगल पर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। गूगल ने कहा कि इससे छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह बेहद ही आसान और सरल तरीका है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला