लाइव न्यूज़ :

CBSE: सीबीआई ने गूगल से मांगा पेपर लीक वाली आंसर शीट का ईमेल रिकॉर्ड

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2018 13:08 IST

सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षाएं दोबार होगी। परीक्षा की तारीख अप्रैल के पहले हफ्ते में निकाली जाएगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच (CBI) ने गूगल उस ईमेल आईडी का रिकॉर्ड मांगा है, जिससे आंसर शीट वाली कॉपी मेल की गई थी।  सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा आयोजित कराने जा रही है। परीक्षा की तारीख अप्रैल के पहले हफ्ते में निकाली जाएगी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीबीआई ने गूगल से कहा है कि वह जल्द से जल्द उस मेल आईडी का पूरा रिकॉर्ड दे, जिससे पेपर लीक वाली आंसर शीट सीबीएसई चेयरपर्सन अनिता करवाल को की गई थी। सीबीएसई चीफ अनिता  करवाल ने पेपल लीक मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि, 'ऑल इज वेल' छात्र ज्यादा परेशान ना हो हम उनके भलाई के लिए ये काम कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में सावधानी बरती जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पेपर लीक: CBI खंगालेगी 40 लोगों के फोन रिकॉर्ड, CBSE चीफ ने दिखाया फिल्मी अंदाज, कहा- All is Well

 सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। पेपर लीक को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाबी बाग, मिंयावली, नरेला, बदापुर समेत पश्चिमी दिल्ली के करीब 10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है और पूछताछ के बाद कई लोंगों को हिरासत में लिया है।

पेपर लीक हो जाने के बाद महज कुछ ही घंटों में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में दस जगहों पर छापेमारी की थी। क्राइम ब्रांच की जांच का फोकस पूरा इस बात पर है कि आखिर कैसे सीबीएसई के पेपर लीक हुए? 

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर