लाइव न्यूज़ :

CBSE क्लास 12 की दूसरी बोर्ड परीक्षा जून में.., खत्म होगा कंपार्टमेंट एग्जाम? ये रहा पूरा शेड्यूल

By आकाश चौरसिया | Updated: July 17, 2024 12:25 IST

कक्षा 12 के छात्र वर्ष में एक बार अभी तक एग्जाम फरवरी-मार्च के बीच देते हैं, जिसका रिजल्ट मई में लगभग घोषित हो जाता और अगर छात्र किसी भी तरह से मनचाहा मार्क नहीं ला पाया, तो उसके पास सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का ऑप्शन भी रहता है। लेकिन इस शेड्यूल में बदलाव करने के बारे में CBSE विचार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई कक्षा 12 के शेड्यूल बदलने पर विचार कर रहा हैये कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत होंगेऐसे में अभी शिक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है

CBSE: केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की क्लास 12 के लिए बोर्ड की दूसरी परीक्षा के शेड्यूल पर विचार कर रहा है, जिसकी सिफारिश स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफएसई) ने की। अब माना जा रहा है कि इस तरह से बोर्ड की दो परीक्षा साल 2026 से पूरी तरह देश में लागू हो सकती है, जिसका जिक्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में हुआ है। 

कक्षा 12 के छात्र वर्ष में एक बार अभी तक एग्जाम फरवरी-मार्च के बीच देते हैं, जिसका रिजल्ट मई में लगभग घोषित हो जाता और अगर छात्र किसी भी तरह से मनचाहा मार्क नहीं ला पाया, तो उसके पास सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का ऑप्शन भी रहता है। इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई जुलाई महीने में कराती है और इस साल 2024 में सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को हुई थी।   

हालांकि, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस बड़े कदम को उठाने से एक बड़ा पाठ्यक्रम आसानी से कवर हो जाएगा और अब साल में दो बार बोर्ड के एग्जाम होने से छात्रों पर दबाव भी कम होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि सीबीएसई इस ड्राफ्ट को तैयार करने का काम रहा है, जिसमें साल 2026 से क्लास 12 के वर्ष में दो बार एग्जाम होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इंप्रूवमेंट एग्जाम होगा क्या..रिपोर्ट में कहा गया है कि दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली की पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी परीक्षा जून में होगी। इसके अलावा, कक्षा 12 के छात्रों के पास अभी केवल एक विषय के लिए उपस्थित होने के विकल्प के विपरीत, एक या सभी विषयों के लिए "सप्लीमेंट्री एग्जाम" या "इंप्रूवमेंट एग्जाम" में बैठने का विकल्प भी हो सकता है।

इस महीने में परिणाम होंगे घोषितसीबीएसई को बोर्ड परीक्षाओं के इस दूसरे सेट को आयोजित करने के लिए 15 दिनों और परिणाम घोषित करने के लिए लगभग एक महीने की आवश्यकता होगी। इसका मतलब यह है कि यदि परीक्षा जून में आयोजित की जाती है, तो परिणाम संभवतः अगस्त में घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज