लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Results: 18 मई तक जारी होंगे सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे, नए सत्र में 'एक्सपीरियंस लर्निंग पर फोकस

By एसके गुप्ता | Updated: April 5, 2019 11:02 IST

बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद गुरुवार को सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है. अगले सप्ताह तक यह काम पूरा हो जाएगा. इस साल 31,14,831 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है.

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं और बारहवीं के नतीजे 18 मई तक जारी करेगा. पिछले साल की तुलना में यह नतीजे 15 दिन पहले जारी हो जाएंगे. बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद गुरुवार को सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है. अगले सप्ताह तक यह काम पूरा हो जाएगा. इस साल 31,14,831 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है.

भारद्वाज ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लेट-लतीफी के चलते दिल्ली के सरकारी स्कूलों से करीब 200 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है. परीक्षा सुधार को लेकर सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि पेपर लीक को लेकर हर बार अफवाहें ज्यादा उड़ती थीं. उस पर रोक के लिए यू-ट्यूब, फेसबुक और ट्विटर से ऐसे कंटेंट हटवाए और एफआईआर दर्ज कराई गई.

बैंक से प्रश्न पत्र लाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की बजाए प्राचार्यों को दी गई. सीएमटीएम एप्प बनाया गया. इस एप्प में प्रश्न पत्र बैंक से लेने से लेकर परीक्षा केंद्र पर उन्हें खोलने तक का रियल टाइम दर्ज करना होता था. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर थर्ड ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई. इसी के चलते परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ बनी.

विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय 10.30 के स्थान पर सुबह 10 बजे किया गया. इससे विद्यार्थियों का टाइम मैनेजमेंट भी सुधरा. हर साल नई थीम उन्होंने कहा कि इस साल से बोर्ड हर साल पठन-पाठन के लिए स्कूलों को नई थीम देगा. वर्ष 2019-20 का सत्र 'एक्सपीरियंस लर्निंग' थीम पर आधारित रहेगा. इसमें शिक्षक जो भी पढ़ाएंगे उसमें अपने अनुभवों को साझाकर छात्रों को सिखाने की कोशिश करेंगे.

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज