लाइव न्यूज़ :

महाकालेश्वर मंदिर के स्ट्रक्चर की जांच कर रही CBRI, रुड़की से आई टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 09:17 IST

Mahakaleshwar Temple: टीम ने इन चार दिनों में मंदिर के स्ट्रक्चर का गहन निरीक्षण किया है और टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

Open in App

Mahakaleshwar Temple:  केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रूढकी की टीम ने पिछले चार दिनों में श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन और नवीन संरचनाओं की मजबूती जांचने का काम किया है। टीम गुरूवार को भी अपने कार्य को अंतिम रूप देकर यहां से रवाना होगी। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार संस्थान को हमने आग्रह किया था उसी पर टीम यहां आई एवं उसने अपना काम किया है। इसकी रिपोर्ट टीम बाद में देगी।

मंदिर प्रबंध समिति के जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि  सीबीआरआई का दल 6 से 11 सितंबर के लिए यहां आया हुआ है। गुरूवार को दल यहां से रवाना होगा। दल ने नान डिस्ट्रिक्टीव टेस्टिंग किए हैं। टीम ने इन चार दिनों में मंदिर के स्ट्रक्चर का गहन निरीक्षण किया है और टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

ऐसा नहीं है कि संस्थान की टीम पहली बार यहां पहुंची हो इससे पूर्व भी अक्टूबर 24 में  यहां आकर उसके विशेषज्ञों ने मंदिर के पुरातन निर्माण को देखा था और उन्हें जांच में लिया था। टीम ने यहां आकर मंदिर की प्राचीन और नई दोनों संरचनाओं को देखा एवं इसके साथ ही उसके शिखर एवं अन्य महत्व पूर्ण स्थानों पर लगे पत्थरों , उनके लंबाई मोटाई एवं चौडाई की स्थिति को लेते हुए उसकी जानकारी को अपने परीक्षण के लिए दर्ज किया है। श्री कौशिक का कहना था कि टीम में कितने सदस्य शामिल हैं अभी बताना मुश्किल है। उनके संपर्क को लेकर जानकारी दी जाना भी संभव नहीं है।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरMadhya Pradeshउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह