लाइव न्यूज़ :

सीबीआई 2020 के अंत तक 683 मामलों की जांच कर रही थी, 30 मामले पांच साल से लंबित : सीवीसी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:23 IST

Open in App

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीबीआई 31 दिसंबर 2020 तक भ्रष्टाचार के कुल 683 मामलों की जांच कर रही थी और इनमें से 30 मामलों में पांच साल से अधिक समय से जांच जारी थी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आम तौर पर एक साल के भीतर एक पंजीकृत मामले की जांच पूरी करने की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जांच पूरी होने का मतलब सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद, जहां कहीं जरूरी हो, अदालतों में आरोप पत्र दाखिल करना होगा। आयोग ने पाया है कि कुछ मामलों में जांच पूरी करने में कुछ देरी हुई है।’’ सीवीसी की रिपोर्ट में देरी के कारणों में ‘‘कोविड-19 महामारी’’, ‘‘कार्य के बोझ’’ ‘‘पर्याप्त कार्यबल की कमी’’, अनुरोध पत्र (एलआर) के जवाब प्राप्त करने में देरी’’ और ‘‘दस्तावेजों का सत्यापन’’ जैसे कारणों का उल्लेख किया है। सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट 2020 को हाल में समाप्त हुए मॉनसून सत्र के दौरान संसद में पेश किया गया और मंगलवार को इसकी वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इसमें कहा गया है कि जांच के तहत भ्रष्टाचार के कुल 683 मामलों में से 30 मामले पांच साल से अधिक समय से, 92 मामले तीन साल से अधिक लेकिन पांच साल से कम, 76 मामले दो साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम, 155 मामले एक साल से अधिक समय से लंबित थे। वहीं 330 मामले एक वर्ष से कम समय से लंबित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?