लाइव न्यूज़ :

आलोक वर्मा की जासूसी कराने के आरोपों से IB का 'इनकार', 'CBI चीफ के घर के बाहर पकड़े गए चार लोग कर रहे थे रूटीन ड्यूटी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 25, 2018 13:11 IST

CBI Vs CBI Alok Verma and Rakesh Asthana Bribery Case: टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक  इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के चार लोगों के गिरफ्तार किए जाने पर एक सीनियर अधिकारी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हम सीबीआई चीफ आलोक वर्मा की कोई जासूसी नहीं करा रहे थे।

Open in App

सीबीआई बनाम सीबीआई विवाद के बीच छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर के पास से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए जाने पर  इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी टीम जासूसी नहीं बल्कि डेली रूटीन के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया और टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आईबी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि वह हर दिन करने वाली डेली रूटीन को फॉलो कर रहे थे, जिसकी वजह से वह पेट्रोलिंग करने गए थे। हम कोई आलोक वर्मा की जासूसी नहीं कर रहे थे। आईबी(IB) के यूनिटों पर गश्त ड्यूटी पर तैनात किया जाता है और वे उच्च सुरक्षा वाले इलाके में रूटीन गश्त करते हैं।

उन्होंने बताया, आईबी(IB) यूनिट नियमित रूप से और नियमित रूप से राष्ट्रीय राजधानी के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करती है। कभी-कभी, यह स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से किया जाता है।

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार जान कर सीबीआई चीफ आलोक वर्मा की आईबी(IB)  द्वारा जासूसी करा रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये चारों लोग 14 अक्टूबर को देर रात आलोक वर्मा के घर के बाहर घूमते हुए दिख रहे थे। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए चारों लोग सफेद रंग की कार में बैठकर आए थे। 

क्या है सीबीआई घूस विवाद मामाला

सीबीआई ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर बीफ़ कारोबारी मोईन क़ुरैशी समेत कई अन्य गंभीर मामलों के आरोपों में घूस लेने का केस दर्ज किया है। इसके बाद राकेश ने सीबीआई के नंबर एक अधिकारी आलोक वर्मा पर भी घूस का आरोप लगाया। 

इस पूरे मामले में केन्द्र सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जांच के लिए नई टीम बना दी है। इस मामले पर पहले से जांच कर रहे अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 

आलोक वर्मा ने छुट्टी पर भेजने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती 

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार(24 अक्टूबर) को सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा की अर्जी पर सुनवाई करने पर सहमत हो गया। इसकी सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। वर्मा ने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने और सारे अधिकार वापस ले लिए जाने के केंद्र के फैसले को चुनौती दी है। 

वर्मा और एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच जारी विवाद के मद्देनजर केंद्र ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था। आलोक वर्मा से सारे अधिकार वापस ले लिए हैं। 

टॅग्स :सीबीआईआलोक वर्माराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए